Reflect10 Reflect10
  • Reflect10
  • Sealed-Bid - Licence
  • Newsletter
  • Media
  • FR

MSN India, Bhavy Bhardwaj


(IN) कम धूप और खराब मौसम में भी बनेगी खूब बिजली, Reflect10 ने निकाला हल, जानें कैसे काम करेगी नई तकनीक?

Reflect10 New Solar Panel Technology: कनाडा के रिफ्लेक्ट10 नाम के स्टार्टअप ने ऐसी कमाल की तकनीक बनाई है, जो सोलर पैनल की क्षमता को बढ़ाए बिना ही ज्यादा बिजली बना सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इससे क्षमता में 11% से 57% तक का सुधार देखा गया है। दरअसल ये तकनीक सूरज की रोशनी को रिफ्लेक्ट करके इस कदर बढ़ा देती है कि सोलर पैनल खराब मौसम और कम धूप में भी बंपर बिजली बना पाता है।


09 July 2026 Technologie Solaire Dans les médias

Solar Energy Efficiency:

दुनियाभर में बिजली का संकट समय के साथ बड़ा होता जा रहा है और इसका सबसे बेहतरीन तोड़ सोलर पैनल है लेकिन उनमें भी यह कमी देखने को मिलती है कि वे दोपहर में तेज धूप के समय अपनी पूरी क्षमता से बिजली बना पाते हैं। वहीं बहुत सुबह और शाम में ढलते सूरज की तिरछी किरणों की वजह से इनकी बिजली बनाने की ताकत काफी कम हो जाती है।

इस मुश्किल का हल कनाडा के एक स्टार्टअप रिफ्लेक्ट10 ने अपनी अनोखी टेक्नोलॉजी से निकाला है। दरअसल इस स्टार्टअप ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो बिना पैनल की क्षमता बढ़ाए ज्यादा बिजली पैदा करने का दावा करती है। इस तकनीक के पीछे एक खास डिजाइन काम करता है, जिसकी वजह से सूरज की रोशनी टकराकर कई गुना बढ़ जाती है, जिससे बिजली का ज्यादा उत्पादन हो पाता है।

रिफ्लैक्टर 10 ने बनाई कैसी तकनीक?

दरअसल कोई भी आम सोलर पैनल धूप आने पर उसे एक बार में सीधा सोख लेता है। वहीं रिफ्लेक्ट 10 ने सोलर पैनल के अंदर ही ऐसा डिजाइन बनाया है, जिससे पैनल पर आने वाली धूप खास डिजाइन की वजह से कई बार टकराकर रिफ्लेक्ट होती है। इस रोशनी के कणों को सोलर सेल्स से कई बार टकराने का मौका मिलता है। इस तकनीक की खासियत है कि इसके लिए अलग से किसी motor या मोटे शीशे की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे पैनल की लागत भी नहीं बढ़ती।

कितनी ज्यादा बिजली बना सकेगा ये पैनल?

  1. इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सुबह और देर शाम के वक्त, जब सूरज बहुत नीचे होता है, तब भी बेहतरीन काम करती है।
  2. कंपनी के मुताबिक, यह तकनीक सामान्य सोलर पैनल्स के मुकाबले रोजाना औसतन 20% ज्यादा बिजली पैदा कर सकती है।
  3. वहीं, सुबह और शाम के कम धूप वाले समय में यह 2.66 गुना अधिक बिजली बना सकती है। यहां तक कि बादलों वाले मौसम में भी यह ज्यादा कारगर साबित होती है।

500 वाट का पैनल देगा पूरा आउटपुट

  1. देखा जाता है कि 500 वाट का सोलर पैनल खराब मौसम या ढलते सूरज के समय पर कम बिजली बना पाता है।
  2. ऐसे में यह तकनीक सेल की क्षमता को बढ़ाए बिना ही सिर्फ ज्यादा रोशनी को सेल तक पहुंचाती है। इससे 500 वाट का पैनल लगातार पूरी क्षमता से काम कर पाता है।
  3. रिपोर्ट्स के अनुसार इससे बिजली बनाने की क्षमता में 11% से 57% तक का सुधार देखा गया है।

इस मॉडल पर काम करेगी रिफ्लेक्ट 10

  1. सोलर पैनल की यह तकनीक को कनाडा के ऑप्टिक्स इंस्टीट्यूट ने परख कर देखा है और मोरक्को और कनाडा में जमीनी स्तर पर भी इसके सफल ट्रायल हुए हैं।
  2. रिपोर्ट्स के अनुसार यह तकनीक बिजली ग्रिड की समस्या को दूर करेगी क्योंकि यह सिर्फ दोपहर नहीं पूरे दिन बिजली बनाती है।
  3. इतनी ही नही यह कंपनी दुनियाभर की बड़ी सोलर कंपनियों को इसके लाइसेंस बेचेगी।


  • Nearly 1,000 solar industry professionals have visited our license section in less than one week.

  • Up to 50 licenses. Maximum. None available before Spring 2028. — BECOME A REFLECT10 LICENSEE


Media relations


Caroline Elbaz‑Zenatti

Paris, France  

Phone: +33 06 63 73 79 42
Email: c.elbazzenatti@cez-presse.fr

Newsletter

Subscribe to our newsletter.




© 2025-2026 - Reflect10 inc.