Reflect10 Reflect10
  • Reflect10
  • Appel d'offres - licence
  • Infolettre
  • Media
  • EN

Khabarfast, Shivani Jha


(HI) सोलर तकनीक में बड़ा बदलाव! नई टेक्नोलॉजी से 20% तक ज्यादा बिजली बनाएंगे सोलर पैनल

New Solar Panel Technology: सोलर एनर्जी के क्षेत्र में एक नई तकनीक सामने आई है, जो आने वाले समय में बिजली उत्पादन का तरीका बदल सकती है। कनाडा की स्टार्टअप कंपनी Reflect10 ने ऐसी नई तकनीक विकसित की है, जिससे सोलर पैनल बिना अपनी वॉट क्षमता बढ़ाए पहले से ज्यादा बिजली पैदा कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, इस नई तकनीक में सोलर पैनल के अंदर एक खास लाइट-रिफ्लेक्टिंग डिजाइन लगाया गया है। यह डिजाइन सूरज की रोशनी को एक बार नहीं, बल्कि कई बार पैनल के अंदर परावर्तित करता है। इससे ज्यादा रोशनी सोलर सेल तक पहुंचती है और बिजली उत्पादन बढ़ जाता है।


10 juillet 2026 Technologie Solaire Dans les médias

Reflect10 का दावा

Reflect10 का दावा है कि इस तकनीक से सामान्य सोलर पैनलों की तुलना में रोजाना औसतन 20 प्रतिशत तक अधिक बिजली बनाई जा सकती है। खास बात यह है कि सुबह और शाम, जब सूरज की किरणें कम कोण से पड़ती हैं, तब यह तकनीक 2.66 गुना तक ज्यादा बिजली उत्पादन करने में मदद कर सकती है। यह तकनीक केवल तेज धूप में ही नहीं, बल्कि बादल छाए रहने या कम रोशनी वाले मौसम में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। क्योंकि पैनल अधिक से अधिक रोशनी को सोलर सेल तक पहुंचाने में सक्षम होता है。

बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी

अब तक इस तरह की तकनीक के लिए बाहरी शीशों या motor सिस्टम का इस्तेमाल करना पड़ता था, जिससे लागत बढ़ जाती थी। लेकिन Reflect10 ने इस पूरी व्यवस्था को सीधे सोलर पैनल के डिजाइन में शामिल कर दिया है। इससे अतिरिक्त उपकरण लगाने की जरूरत नहीं होगी और सिस्टम अधिक सरल व किफायती बन सकेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी सोलर पैनल की क्षमता 500 वॉट है, तो वह 500 वॉट का ही रहेगा। लेकिन नई तकनीक की वजह से यह पैनल दिन के अधिक समय तक अपनी अधिकतम क्षमता के करीब बिजली पैदा करेगा। इससे कुल बिजली उत्पादन यानी किलोवॉट-घंटे (kWh) में बढ़ोतरी होगी।

अगर यह तकनीक बड़े स्तर पर सफल होती है, तो इससे घरों, उद्योगों और बड़े सोलर प्लांटों में बिजली उत्पादन बढ़ेगा। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और बिजली की लागत कम करने में भी मदद मिल सकती है।



  • Près de 1000 professionnels de l'industrie solaire ont consulté la section sur nos licences en moins d'une semaine.

  • Jusqu'à 50 licences, maximum. Aucune autre avant printemps 2028. — DEVENEZ LICENCIÉS REFLECT10


Info

Relations avec les médias


Courriel : media@reflect10.com

Infolettre

Abonnez-vous ici à notre bulletin info.




© 2025-2026 - Reflect10 inc.