Reflect10 New Solar Panel Technology: कनाडा के रिफ्लेक्ट10 नाम के स्टार्टअप ने ऐसी कमाल की तकनीक बनाई है, जो सोलर पैनल की क्षमता को बढ़ाए बिना ही ज्यादा बिजली बना सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इससे क्षमता में 11% से 57% तक का सुधार देखा गया है। दरअसल ये तकनीक सूरज की रोशनी को रिफ्लेक्ट करके इस कदर बढ़ा देती है कि सोलर पैनल खराब मौसम और कम धूप में भी बंपर बिजली बना पाता है।
दुनियाभर में बिजली का संकट समय के साथ बड़ा होता जा रहा है और इसका सबसे बेहतरीन तोड़ सोलर पैनल है लेकिन उनमें भी यह कमी देखने को मिलती है कि वे दोपहर में तेज धूप के समय अपनी पूरी क्षमता से बिजली बना पाते हैं। वहीं बहुत सुबह और शाम में ढलते सूरज की तिरछी किरणों की वजह से इनकी बिजली बनाने की ताकत काफी कम हो जाती है।
इस मुश्किल का हल कनाडा के एक स्टार्टअप रिफ्लेक्ट10 ने अपनी अनोखी टेक्नोलॉजी से निकाला है। दरअसल इस स्टार्टअप ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो बिना पैनल की क्षमता बढ़ाए ज्यादा बिजली पैदा करने का दावा करती है। इस तकनीक के पीछे एक खास डिजाइन काम करता है, जिसकी वजह से सूरज की रोशनी टकराकर कई गुना बढ़ जाती है, जिससे बिजली का ज्यादा उत्पादन हो पाता है।
दरअसल कोई भी आम सोलर पैनल धूप आने पर उसे एक बार में सीधा सोख लेता है। वहीं रिफ्लेक्ट 10 ने सोलर पैनल के अंदर ही ऐसा डिजाइन बनाया है, जिससे पैनल पर आने वाली धूप खास डिजाइन की वजह से कई बार टकराकर रिफ्लेक्ट होती है। इस रोशनी के कणों को सोलर सेल्स से कई बार टकराने का मौका मिलता है। इस तकनीक की खासियत है कि इसके लिए अलग से किसी motor या मोटे शीशे की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे पैनल की लागत भी नहीं बढ़ती।
Abonnez-vous ici à notre bulletin info.